बिहारशरीफ, फरवरी 9 -- बिहारशरीफ, एक संवाददाता। दीपनगर थाना क्षेत्र के राजगीर-बिहारशरीफ मार्ग पर कोसुक गांव के समीप सोमवार को तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान परमेश्वर ठाकुर की 72 वर्षीया पत्नी शांति देवी के रूप में की गयी। मृतका के पोते साजन कुमार ने बताया कि उनकी दादी घर से दवा लाने के लिए निकली थीं। इसी दौरान बस तेज गति से आई और उन्हें कुचलते हुए फरार हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही दीपनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फुटेज के आध...