गोरखपुर, मार्च 1 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के बदुरहियां चौराहे पर बुधवार दोपहर तेज रफ्तार रोडवेज बस ने पैदल जा रहे बुजुर्ग को पीछे से टक्कर मार दिया था, जिससे बुजुर्ग की मौत हो गई थी। चौरी टोला सबुनी निवासी विनोद कुमार पुत्र बाबूलाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके पिता बाबूलाल 25 फरवरी की दोपहर करीब 1:30 बजे दवा लेने के लिए पैदल सड़क के बाईं पटरी से जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही रोडवेज बस के चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। स्थानीय लोगों ने बस को रोककर उसका पंजीकरण नंबर नोट किया और पुलिस को सूचना दी। मामले में पुलिस अज्ञात बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.