चित्रकूट, अप्रैल 26 -- चित्रकूट। रैपुरा कस्बा स्थित झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे में गुंता बांध मोड़ के पास प्राइवेट बस की टक्कर से बाइक सवार साले की मौत हो गई। जबकि हादसे में मृतक का बहनाई गंभीर रुप से घायल हुआ है। उसे जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है। मृतक फतेहपुर जिले का रहने वाला है। वह बहनोई के साथ गांव की बारात में शामिल होने कौबरा जा रहा था। फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के मकसूदनपुर निवासी भोला की बारात शनिवार को रैपुरा थाना क्षेत्र के कौबरा गांव आई थी। इसी बारात में शामिल होने के लिए मकसूदनपुर निवासी 27 वर्षीय शिवशरण प्रजापति व उसका बहनोई मानू प्रजापति बाइक से आ रहे थे। शनिवार की देर रात करीब 10 बजे बाइक सवार साले-बहनोई जब हाईवे में गुंता बांध मोड़ के पास पहुंचे, इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने बाइक में जो...