बिजनौर, फरवरी 16 -- चांदपुर धनौरा मार्ग पर स्थित बबनपुरा चौकी के समीप मध्य गंगा नहर पर तेज रफ्तार रोडवेज व बाइक की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर लगने से बाइक सवार युवक को मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची। रोडवेज बस चालक बस को छोड़कर मौके से फरार हो गया। क्षेत्र के गांव केलनपुर निवासी दुष्यंत कुमार (उम्र 40) पुत्र जयपाल सिंह रविवार शाम को अपनी बाइक से जिला अमरोहा के मंडी धनौरा क्षेत्र के गांव फदेड़ी में किसी कार्य से गया था। थोड़ी देर बाद वापस अपने घर के लिए आ रहा था। जब वह बबनपुरा चौकी के पास मध्य गंगा नहर के पास पहुंचा तो चांदपुर से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस चालक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दुष्यंत कुमार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। रोडवेज बस चालक बस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.