बरेली, दिसम्बर 1 -- किच्छा। रुद्रपुर-किच्छा हाईवे पर शनिवार रात चुकटी देवरिया के पास बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बहेड़ी के मोहल्ला मोहम्मदपुर में रहने वाले 26 वर्षीय अरबाज पुत्र मोहम्मद इसराइल शनिवार रात गांव में रहने वाले दोस्त 22 वर्षीय जीशान पुत्र शरीफ अहमद के साथ रुद्रपुर से बाइक से घर लौट रहे थे। हाईवे पर उनकी बाइक में एक बस ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जीशान को मृत घोषित कर दिया। अरबाज को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रुद्रपुर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। कोतवाली के एसएसआई राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है। दोस्त को लेने जाते स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.