सुल्तानपुर, फरवरी 4 -- गोसाईगंज, संवाददाता। थाना क्षेत्र के टांडा-बांदा हाईवे पर इनायतपुर के पास बस की टक्कर से बाइक सवार दो छात्रों की मौत हो गई। वहीं इस सड़क हादसे में एक छात्र गंभीर रूप से घायल है। छात्रों की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। थाना क्षेत्र सैदोपट्टी गांव निवासी समीर पुत्र वहीद (19), फैजान पुत्र दीन मोहम्मद और अमन पुत्र अन्नू बुधवार शाम को करीब छह बजे बाइक से इनायतपुर की ओर जा रहे थे। पांच बजकर 50 मिनट पर वह टांडा-बांदा हाईवे पर इनायतपुर खाद गोदाम के करीब पहुंचे थे कि सामने से रहे बस ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे। अधिक चोट लगने के कारण समीर और फैजान की घटना स्थल पर मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को मेडिकल कॉलेज सुलतानपुर भेजवाया गया। जहां डॉक्टरों ने समीर और फैजान को मृत घोषित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.