बिजनौर, फरवरी 17 -- बढ़ापुर-नगीना रूट पर चलने वाली एक प्राइवेट बस के चालक ने दो अलग-अलग बाइकों में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पति पत्नी की मौत हो गई। जबकि एक अन्य बाइक सवार गंभीर घायल हो गया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। कस्बे के मोहल्ला नौमी निवासी शमीम अहमद 60 वर्ष अपनी पत्नी रशीदा 55 वर्ष के साथ मंगलवार शाम नगीना से बाइक द्वारा बढ़ापुर लौट रहे थे।,वहीं नौमी निवासी कमल कुमार नगीना से बैंक से ड्यूटी कर बढ़ापुर लौट रहे थे। बढ़ापुर-नगीना रूट पर प्राइवेट बस सवारियों को लेकर नगीना जा रही थी। ऊनी नदी के निकट धर्म कांटे के सामने बस ने दोनों बाइकों में टक्कर मार दी। हादसे में एक बाइक पर सवार शमीम अहमद व उनकी पत्नी रशीदा और दूसरी बाइक पर सवार कमल कुमार घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी नगीना भिजवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.