लखनऊ, मार्च 11 -- बिसवां देहात, संवाददाता। इंटरमीडिएट की परीक्षा देने जा रहे तीन छात्रों के साथ बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर परीक्षा केंद्र जा रहे छात्रों को पीछे से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।कमलापुर थाना क्षेत्र के हमीरपुर निवासी मोहित, अंशुराज और शुभम बुधवार को इंटरमीडिएट की परीक्षा देने के लिए एक ही मोटरसाइकिल से बिसवां स्थित परीक्षा केंद्र जा रहे थे। जैसे ही वे रामपुर कला थाना क्षेत्र के कंदुनी गांव के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रही रोडवेज बस ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों छात्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में छात्र मोहित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.