बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, अज्ञात चालक पर मुकदमा दर्ज
रुद्रपुर, जुलाई 22 -- दिनेशपुर, संवाददाता। जयनगर स्थित अशोक लीलैंड चैसिस वाहन पार्किंग के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छत्तरपुर सिद्ध डेरी, थाना पंतनगर निवासी शालिनी ने तहरीर में बताया कि 18 जुलाई की सुबह उनके पति नवीन राम बाइक से दिनेशपुर से घर लौट रहे थे। आरोप है कि बस संख्या यूके-06 पीए-1885 के चालक ने गलत दिशा से तेज और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक बस सहित फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल नवीन राम को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- Balrampur News: तेज रफ्तार ई-रिक्शा की टक्कर से युवक की मौत, अज्ञात चालक पर मुकदमा दर्ज पुलिस ने बताया कि अंतिम संस्कार के बाद म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.