गाज़ियाबाद, फरवरी 13 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। मधुबन बापूधाम थानाक्षेत्र में तेज रफ्तार टूरिस्ट बस ने पोर्टर कंपनी के बाइक सवार कर्मचारी को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि मृतक की पत्नी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। थाना रामराज जिला मुजफ्फरनगर के गांव हासिमपुर निवासी शालू ने मधुबन बापूधाम थाने में शिकायत देकर बताया कि उनके पति अंकित कुमार पोर्टर कंपनी में कार्यरत थे। वह काम के सिलसिले में अक्सर मेरठ से गाजियाबाद आते-जाते रहते थे। बीती सात फरवरी को दोपहर करीब सवा 12 बजे अंकित अपनी बाइक पर मेरठ से गाजियाबाद की ओर आ रहे थे। जैसे ही वह गुलधर नमो भारत स्टेशन के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही टूरिस्ट बस के चालक ने तेज गति और लापरवाही स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.