गोरखपुर, मार्च 20 -- कौड़ीराम, हिन्दुस्तान संवाद। गगहा थाना क्षेत्र के टीकर कैथवलिया निवासी 60 वर्षीय जयशंकर मिश्रा की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह गुरुवार की शाम करीब छह बजे किसी यजमान के घर पूजा कराकर घर लौट रहे थे, तभी गोरखपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर मराछी गांव के पास तेज रफ्तार रोडवेज बस ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से जयशंकर मिश्रा सड़क पर गिर पड़े। उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कौड़ीराम पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल गोरखपुर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जयशंकर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। उनके दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं, जिनमें दो पुत्रियों की शादी हो चुकी है। पत्नी का निधन दो वर्ष पूर्व हो चुका है। पुलिस न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.