बस की टक्कर से पिकअप पलटा, बाल बाल बचा चालक
गया, जून 6 -- आमस थाना क्षेत्र के बैदा मोड़ के पास शनिवार शाम एक बस की टक्कर से पिकअप वाहन सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में चालक शुभम कुमार बाल-बाल बच गया। दुर्घटना के बाद पिकअप में फंसे चालक को स्थानीय लोगों ने शीशा तोड़कर बाहर निकाला। चालक ने बताया कि वह गुरुआ से कुट्टी लोड कर धनबाद जा रहा था। इसी दौरान पश्चिम से पूर्व की ओर जा रही एक बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। स्थानीय लोगों ने जीटी रोड चौड़ीकरण कार्य के दौरान खोदे गए गड्ढों को दुर्घटनाओं का कारण बताया। यह भी पढ़ें- बस की टक्कर से पिकअप पलटा, बाल बाल बचा चालक यह भी पढ़ें- कोयला लदा हाईवा वाहन मोटर साईकिल गैरेज में घुसा, गैरेज हुआ क्षतिग्रस्त
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.