इटावा औरैया, अप्रैल 12 -- बकेवर। परीक्षा देने ऊसराहार जा रहे दो बाइक सवार छात्रों को रविवार सुबह भरथना रोड पर हर्राजपुर के पास तेज रफ्तार बस ने पीछे से टक्कर मार दी। नौधना निवासी निकेतन सिंह अपने मित्र अमर सिंह निवासी रजपुरा को बाइक पर बैठाकर एमएस महाविद्यालय में बीए फाइनल ईयर की परीक्षा देने जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक हर्राजपुर गांव के पास पहुंची, पीछे से आ रही बस ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। मौके पर मौजूद राहगीरों ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को 50 शैया अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद अमर सिंह की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि निकेतन सिंह को मामूली चोटों के बाद छुट्टी दे दी गई। हादसे के बाद बस चालक वाहन समेत मौके से भाग गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.