बस की टक्कर से देवघर के किसान की मौत
दुमका, अगस्त 31 -- दुमका, प्रतिनिधि। तालझारी थाना क्षेत्र के नारगंज ढलान के पास रविवार को बस की टक्कर से 42 वर्षीय किसान टेटू सिंह की मौत हो गई। मृतक देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के खरबा गांव का रहने वाला था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को उसके सुपुर्द कर दिया। मृतक के रिश्तेदार परदेसी सिंह ने बताया कि टेटू कुछ दिन से पड़ोस गांव के बैजूपुर के एक व्यक्ति के यहां खेती का काम कर रहा था। सुबह व्यक्ति आया और टेटू को बाइक से तालझारी ले गया। वहां काम समाप्त कर तीन लोग बाइक से घर लौट रहे थे। ढलान के पास तीनों ने बाइक से उतरकर बातचीत की। इसके बाद जब वह बाइक में बैठने लगे, तभी पीछे से आ रही बस ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक बस लेकर भाग गया। सूचना मिलने पर तालझारी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.