बस की टक्कर से जीजा की मौत, साला घायल
नोएडा, मई 22 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम के पास रेडलाइट पर तेज रफ्तार बस ने पैदल जा रहे जीजा-साले को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान जीजा की मौत हो गई। साले का इलाज चल रहा है। मृतक की पत्नी ने फेज-1 थाने में केस दर्ज कराया है। सुल्तानपुर के लंम्बुआ निवासी रूबी खातून ने बताया कि वह दिल्ली के दल्लुपुरा में रहती हैं। 15 मई की रात उनका पति राकेश कुमार सैनी अपने साले रुस्तम खान के साथ ड्यूटी कर पैदल घर लौट रहे थे। दोनों जब नोएडा स्टेडियम के पास पहुंचे तभी रेडलाइट के नजदीक तेजी से आई बस ने राकेश और रुस्तम को टक्कर मार दी। रुस्तम मामूली रूप से घायल हो गया। लोगों ने गंभीर रूप से घायल राकेश को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद आरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.