चंदौली, मई 26 -- पड़ाव(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के पड़ाव से रामनगर मार्ग स्थित चौरहट गांव के समीप सोमवार की सुबह बस के टक्कर से एक साइकिल सवार छात्रा घायल हो गई। घटना के बाद बस चालक फरार हो गया। घायल छात्रा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भोजपुर गांव निवासी संतोष देववंशी की बेटी सगुन देववंशी मंगलवार की सुबह साइकिल से कोचिंग पढ़ने के लिए भोजपुर अपने कोचिंग जा रही थी। इस दौरान तेज रफ्तार एक स्कूली वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह साइकिल सहित सड़क पर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। यह देखकरआसपास मौजूद लोगों ने घायल बालिका को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं घटना की जानकारी होते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। अस्पताल में छात्रा का इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...