बस की टक्कर से घायल युवक की मौत, चालक को भीड़ ने पीटा
गोरखपुर, जुलाई 20 -- हरनही, हिन्दुस्तान संवाद। बांसगांव थाना क्षेत्र के भैंसा बाजार में रविवार रात हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। उधर, हादसे से नाराज लोगों ने बस चालक को पकड़कर पिटाई कर दी और बस में तोड़फोड़ की। पुलिस ने चालक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया और अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार घरसरिया गांव निवासी रविशंकर तिवारी उर्फ मंटू (40) रविवार देर शाम बाइक से घर लौट रहे थे। भैंसा बाजार स्थित काली मंदिर के पास पीछे से आ रही एक प्राइवेट बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में रविशंकर के सिर, कमर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं। हरनहीं चौकी पुलिस और स्थानीय लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां सोमवार करीब एक बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।हादसे के बाद घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.