कौशाम्बी, फरवरी 19 -- सैनी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय फायर स्टेशन के पास सोमवार शाम तेज रफ्तार रोडवेज बस की टक्कर से जख्मी हुए बाइक सवार की गुरुवार सुबह मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। सैनी के विजईपुर गांव का लक्ष्मण सोमवार की शाम किसी काम से सिराथू गया था। लौटते वक्त सैनी फायर स्टेशन के करीब पीछे से आई परिवहन निगम की बस ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी लक्ष्मण को मेडिकल कॉलेज से हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने एसआरएन प्रयागराज रेफर कर दिया था। वहां इलाज के दौरान गुरुवार की सुबह उसकी सांसें थम गईं। मौत की मनहूस खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। पीड़ित परिजन दहाड़े मारकर रो पड़े। पीड़ितों को ढाढ़स बंधाने के लिए उनके घर पर पड़ोसियों व रिश्तेदारों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.