सासाराम, अप्रैल 16 -- अकोढ़ीगोला, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के अकोढ़ी निवासी 55 वर्षीय अजय यादव की बस की टक्कर से हुई गंभीर चोट के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं आक्रोशित परिजनों ने आयरकोठा पथ को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची व समझा-बुझाकर लोगों को सड़क से हटाया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। यह भी पढ़ें- बस की टक्कर से घायल की इलाज के दौरान मौत, किया सड़क जाम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...