फतेहपुर, मई 6 -- जाफरगंज, संवाददाता। जोनिहा-अमौली मार्ग पर मंगलवार देर शाम सड़क हादसे में एक किसान की मौत हो गई। थाना क्षेत्र के मंसूरपुर गांव निवासी 55 वर्षीय रामऔतार निषाद जानवर चराकर घर लौट रहे थे। गहरु खेड़ा चौराहे से करीब 50 मीटर पहले सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जमा हो गए और बस पकड़ने की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। जाम के कारण राहगीरों व शादी-विवाह में जा रहे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।मृतक के बेटे संदीप ने बाइक से बस का पीछा किया, जिसके बाद पुलिस ने जोनिहा चौराहे पर बस को पकड़ लिया। मृतक की पत्नी माया, बेटे दीपक व संदीप तथा बेटियां आशा व निशा का रो-रोकर बेहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.