बस की टक्कर से ई-रिक्शा चालक घायल
बदायूं, मई 16 -- मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर थाना परिसर के पास तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने एक ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसमें फंस गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। हादसे में घायल अवनीश पुत्र ओंकार निवासी म्याऊं थाना अलापुर ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। दुर्घटना में उसके दूसरे पैर में भी गंभीर चोटें आई हैं। सूचना पर उप निरीक्षक मनोज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त ई-रिक्शा में फंसे चालक को बाहर निकालकर उसावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यह भी पढ़ें- कैंटर की टक्कर से ई-रिक्शा सवार दिव्यांग महिला गंभीर हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.