गौरीगंज, अप्रैल 2 -- अमेठी, संवाददाता। जिले के पीपरपुर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर चौराहे पर गुरुवार सुबह करीब साढ़े दस बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बाइक सवार दो लोगों की अज्ञात बस से जोरदार टक्कर हो गई,जिसमें 35 वर्षीय रेहान अली और 60 वर्षीय रमजान अली गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल दोनों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल सुलतानपुर भेजा। अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों घायलों ने दम तोड़ दिया। मृतक संग्रामपुर थाना क्षेत्र के चंडेरिया गांव के निवासी थे और आपस में पिता-पुत्र थे। ग्रामीणों के अनुसार, रेहान घर से बहन की शादी के लिए सामान खरीदने पिता के साथ सुलतानपुर जा रहा था,लेकिन रास्ते में यह हादसा हो गया। अचानक हुई इस दुर्घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।खुशियों की तैयारी के बीच हुये हादसे न...