बस की चपेट में आये घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
गुमला, जून 16 -- गुमला, प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के अटरिया गांव में मंगलवार सुबह बस की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हुए युवक की इलाज के दौरान सदर अस्पताल गुमला में मौत हो गई। मृतक की पहचान सिसई थाना क्षेत्र के जमगाई गांव निवासी 37 वर्षीय प्रदीप उरांव के रूप में हुई है। घटना के बाद मृतक के गांव में मातम पसरा हुआ है।जानकारी के अनुसार प्रदीप उरांव किसी काम से सिसई से अटरिया गांव बड़ा मेहमानी के लिए गया था। मंगलवार सुबह वह बस के आगे खड़ा था। इसी दौरान चालक ने बस को आगे बढ़ा दिया, जिसकी चपेट में आने से प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल प्रदीप को इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी स्थिति बिगड़ती गई और उसकी मौत हो गई।घट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.