अंबेडकर नगर, मार्च 19 -- सैदापुर, संवाददाता। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर में एक हादसे के बाद जमकर हंगामा हो गया। स्कूल बस की चपेट में आने से एक पालतू कुत्ते की मौत हो गई, जिससे आक्रोशित युवक ने बस पर पथराव कर दिया और चालक के साथ मारपीट की। सिकंदरपुर के न्यू लाइट नर्सरी स्कूल के बस चालक मोहम्मद इजहार बच्चों को लेने के लिए जोरियन कटुई गांव गया था। इसी दौरान अचानक एक पालतू कुत्ता बस के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए कुत्ते के मालिक ने बस पर पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान बस में सवार एक बच्चे के हाथ में चोट भी आई। आरोप है कि युवक ने बस में आग लगाने की धमकी दी, जिससे बच्चों में दहशत फैल गई और चालक को बाहर खींचकर उसके साथ जमकर मारपीट की और उसके कपड़े भी फाड़ दिए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। उपनिरीक्षक ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.