हापुड़, जनवरी 4 -- कोतवाली क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर मदर डेरी के पास शनिवार को बस की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दिया। लठमार कालोनी विजयनगर गाजियाबाद निवासी रूपचंद ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि 3 जनवरी को उनका पुत्र मुकेश कुमार अपने घर से बाइक पर सवार होकर फर्नीचर की प्राईवेट लिमिटेड कम्पनी में ग्राम हिडालपुर जा रहा था। जैसे ही वह राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर मदर डेरी के पास पहुंचा तो गाजियाबाद की तरफ से आर रही बस के चालक ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। सड़क हादसे में उनका पुत्र मुकेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुत्र को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.