कौशाम्बी, फरवरी 23 -- पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के कुंआडीह गांव निवासी धीरेंद्र सिंह उर्फ अस्पताली सिंह किसानी करते हैं। सोमवार की सुबह वह अपने एक रिश्तेदार को कानपुर जाने वाली रोडवेज बस में बैठाने गांव की सड़क पर गए थे। बताया जाता है कि रिश्तेदार को बस में बैठाने के बाद जैसे ही वह नीचे उतरे, तभी बस के पिछले चक्के की चपेट में आ गए। हादसे में उनके पैर बुरी तरह जख्मी हो गए। घायल को एसआरएन प्रयागराज में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी चालक की बस समेत तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.