हापुड़, मार्च 29 -- हापुड़, संवाददाता। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में एक निजी बस की चपेट में आकर 13 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान चिकित्सकों को उसका एक पैर काटना पड़ा। जबकि दूसरे पैर में कई जगह फ्रैक्चर होने के कारण आपरेशन करते हुए रॉड डाली गई हैं। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मुकदा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।थाने में दर्ज मुकदमे में जिला हरदोई के थाना तड़ियावां क्षेत्र के गांव करनपुर के रमलू ने बताया कि बीती 10 मार्च 2026 को वह अपने परिवार के साथ निजी बस में सवार होकर हरियाणा में मजदूरी करने जा रहा था। जब बस बाबूगढ़ क्षेत्र स्थित शिव ढाबे पर रुकी तो उसका 13 वर्षीय पुत्र कृष्णा चाय-नाश्ता लेने के लिए नीचे उतर गया। आरोप है कि जब कृष्णा ढाबे से चाय-नाश्ता लेकर वापस बस में चढ़ने लगा तो चालक ने अचानक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.