बस की चपेट में आकर ई-रिक्शा सवार दो महिला हुई घायल
हापुड़, सितम्बर 20 -- कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र में दिल्ली रोड पर रोडवेज बस की टक्कर लगने से दो महिला घायल हो गई। घायल महिलाओं को गंभीर हालत में गाजियाबाद के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कांवी निवासी जगपाल गिरी ने कोतवाली हापुड़ नगर में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया कि उसकी पत्नी सोनू व भाभी सुमन गिरी ई-रिक्शा में सवार होकर हापुड़ से वापस अपने गांव लौट रही थी। जैसे ही वह निजामपुर अंडरपाल से आगे तिलक अस्पताल के सामने पहुंचे तो एक उत्ताखंड डिपो की बस के चालक ने ई-रिक्शा में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी और भाभी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.