मुरादाबाद, अप्रैल 4 -- नगर के तिकुनिया बस स्टैंड पर खड़ी एक बस से ई-रिक्शा की टक्कर हो जाने पर आधा दर्जन लोगों ने बस में घुसकर हंगामा और मारपीट शुरू कर दी। डिलारी थाना क्षेत्र के ढकिया गांव निवासी फातिमा का परिवार उत्तराखंड के रामनगर में आयोजित कार्य चौथी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस लौट रहा था। बुधवार की रात यह बस नगर के तिकोनिया बस स्टैंड पर पहुंची तो इसकी एक एक ई रिक्शा से टक्कर हो गई। विवाद को लेकर लगभग आधा दर्जन लोग बस में घुस आए और महिलाओं से मारपीट शुरू कर दी और फरार हो गए। महिलाओं ने लूटपाट का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने बताया कि 3 दिन पहले मामूली टक्कर को लेकर महिलाओं ने आरोप लगा दिया था लेकिन लूट का कोई मामला साबित नहीं हुआ। केवल मामूली नोक झोंक ...