गिरडीह, मार्च 30 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह बस पड़ाव में इन दिनों रात के समय चोर-उचक्के सक्रिय हैं। ये चोर-उचक्के बस पड़ाव में खड़ी रहने वाली बसों व उनके स्टाफ को भी निशाना बनाने से नहीं चूक रहे हैं। बस पड़ाव में लगातार रात के समय आपराधिक घटनाएं घट रही है। रविवार की अहले सुबह लगभग 3 से 4 के बीच तीन अज्ञात चोर-उचक्का द्वारा बस पड़ाव में खड़ी शिव डिलक्स नामक बस में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। इस संबंध में बस कडंक्टर देवरी थाना क्षेत्र के मंडरो निवासी भीखन सिंह ने नगर थाना में लिखित शिकायत की है। भीखन का कहना है कि वह शिव डिलक्स नामक यात्री बस का कडंक्टर है। उसका बस गिरिडीह से कोडरमा चलती है। 20 मार्च की शाम कोडरमा से गिरिडीह वापस आने पर उनकी गाड़ी रोज की तरह बस पड़ाव में खड़ी हुई और रात में वे लोग खाना खाकर सो गये। अहले सुबह लगभग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.