मुजफ्फरपुर, अप्रैल 10 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। सूबे में बस का किराया 15 फीसदी तक बढ़ सकता है। परिवहन विभाग के अपर सचिव कृत्यानंद रंजन ने गुरुवार को इस संबंधी प्रस्ताव की अधिसूचना जारी की है। इसमें साधारण बसों के किराये में 50 किमी तक के लिए 15%, 100 किमी के लिए 14%, 150 किमी तक के लिए 13%, 200 किमी तक के लिए 12%, 250 किमी तक के लिए 11% और 300 किमी की अधिक दूरी तक के लिए 10% वृद्धि का प्रस्ताव किया गया है। विभाग ने एक माह के अंदर इस पर आपत्ति व सुझाव मांगा है। बिहार राज्य मोटर फेडरेशन के प्रवक्ता कामेश्वर महतो ने बताया कि परिवहन विभाग हर पांच साल पर बस किराये की समीक्षा करता है। इसके तहत अधिकतम 15 और न्यूतम 10 % किराया वृद्धि को लेकर अधिसूचना जारी की गई है। इस पर निर्णय आगामी दिनों फेडरेशन की बैठक में लिया जाएगा।मुजफ्फरपुर से बसों का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.