लखनऊ, सितम्बर 23 -- परिवहन निगम की गोंडा डिपो की बस से पार्सल के नाम पर बगैर बुकिंग भेजी गई दवा और रिपोर्ट मामले में चालक और परिचालक पर मनमानी का आरोप लगा है। पीड़ित पार्सलकर्ता जय प्रकाश मिश्रा ने क्षेत्रीय प्रबंधक को तीन पन्ने की शिकायत पत्र भेजकर कहा है कि गत 22 सितंबर को कमता स्थित अवध बस स्टेशन से बस संख्या यूपी 78 केटी 8242 से दवा और रिपोर्ट भेजा था। जोकि गोंडा के बालपुर बाजार में देना था। बस पहुंचने के बाद 100 रुपये के बजाए 150 रुपये जबरन ओम शांति तिवारी से मांगते हुए दवा और रिपोर्ट देने से इंकार कर दिया और बस को गोंडा बस अड्डे लेकर चला गया। जहां परेशान ओम शांति तिवारी बस अड्डे पहुंचकर पैसा देकर दवा और रिपोर्ट ली। बस परिचालक जितेंद्र सिंह का कहना है कि आरोप गलत है, 95 रुपये देकर दवा और रिपोर्ट दे दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...