नई दिल्ली, नवम्बर 8 -- IPS Shalini Agnihotri Success Story: सफलता किसी सुख-सुविधा या महंगे संसाधनों की मोहताज नहीं होती, बल्कि यह इंसान के संकल्प और अटूट इरादों से हासिल होती है। इस बात की जीती-जागती मिसाल हैं हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के ठठल गांव की रहने वाली आईपीएस शालिनी अग्निहोत्री। एक साधारण मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाली शालिनी के पिता रमेश अग्निहोत्री एक बस कंडक्टर थे। संसाधनों की कमी के बावजूद उन्होंने अपनी बेटी की पढ़ाई में कभी कोई रुकावट नहीं आने दी, और शालिनी ने भी अपनी मेहनत से उनका सिर पूरे देश में ऊंचा कर दिया।एक घटना जिसने बदल दी पूरी जिंदगी शालिनी बचपन से ही पढ़ाई में काफी होनहार थीं। उन्होंने 10वीं की परीक्षा में 92.2% अंक हासिल किए थे, हालांकि 12वीं में उन्हें 77% अंक ही मिले। इसके बाद उन्होंने हिमाचल प्रदेश कृष...