सुल्तानपुर, सितम्बर 3 -- मोतिगरपुर, संवाददाता थाना क्षेत्र के लखनऊ-बलिया हाईवे पर महमूदपुर जंगल गेट के सामने ओवरटेक कर रहे बाइक सवार की सामने से आ रही शाहगंज डिपो की बस से सीधी टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतिगरपुर पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सुलतानपुर रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई।कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के सैदपुर (मैनेपारा) निवासी सुलतानपुर खान पुत्र सरदार खान (29) और दीपचंद कश्यप पुत्र सीता धुरिया बाइक से बरौंसा गए थे। वहां से वापस घर लौटते समय दोनों बाइक सवार दोपहर 3:45 के करीब लखनऊ-बलिया हाईवे पर स्थित मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के महमूदपुर जंगल गेट के सामने ओ...