हाजीपुर, अप्रैल 11 -- वैशाली। संवाद सूत्र हाजीपुर-वैशाली मुख्य मार्ग पर हरपुर बसंत के समीप शुक्रवार को एक तेज रफ्तार बस और बाइक की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों की पहचान 20 वर्षीय आकाश कुमार पिता सुरेंद्र राय एवं 23 वर्षीय अफजल आलम पिता मोहम्मद जमाल दोनों वैशाली निवासी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार,पटना से अरेराज जा रही एक निजी कंपनी की बस दोपहर करीब 12 बजे हरपुर बसंत स्थित मध्य विद्यालय के समीप पहुंची थी। इसी दौरान बखरा की ओर से आ रही एक बाइक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बस के नीचे फंस गई और दोनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, वैशाली लाया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.