कटिहार, अप्रैल 11 -- Katihar Accident: बिहार के कटिहार जिले में शनिवार को भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। एक्सीडेंट कोढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 31 पर बासगढ़ा चौक के पास हुआ। बताया जा रहा है कि ओवरटेक करने के दौरान एक तेज रफ्तार बस और पिकअप वैन में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। मिली जानकारी के अनुसार मृतकों में दो पुरुष, पांच महिलाएं और एक दस वर्षीय बच्ची शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भयावह था कि पिकअप वैन के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर चीख-पुकार मच गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोग तुरंत राहत और बचाव कार्य में जुट गए।कई की हालत गंभीर कटि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.