जौनपुर, मई 21 -- सिंगरामऊ। लखनऊ हाइवे पर बछुआर गांव के पास स्थित एक रेस्टूरेंट के सामने बुधवार की रात में वाराणसी से लखनऊ की तरफ जा रहा पीवीसी पाइप लदा पिकअप निजी पस से टकरा गया। हादसे में पिकअप सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में बाराबंकी के लोनी थाना क्षेत्र के मूर्तियां गांव निवासी 60 वर्षीय जगदीश लोधी, 32 वर्षीय विजय, सत्यम। जगदीश की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस दौरान हाइवे पर लंबा जाम लग गया। जिससे आवागमन लगभग दो घंटे तक प्रभावित रहा। घायलों को सीएचसी बदलापुर में भर्ती किया गया। यह भी पढ़ें- बस-पिकअप की टक्कर में तीन घायल, एक गंभीर यह भी पढ़ें- पिकअप-कार की भिड़ंत में हरियाणा के कारोबारी समेत दो की मौत, पत्नी व बेटा घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...