वाराणसी, अप्रैल 21 -- कछवांरोड (वाराणसी), संवाद। रखौना (मिर्जामुराद) हाइवे पर मंगलवार सुबह प्रयागराज से सवारी लेकर आ रही रोडवेज बस डंपर में टकरा गई। बस में सवार दर्जन भर यात्री जख्मी हो गए। बस प्रयागराज के सिविल लाइन डिपो की है। छुट्टा पशु से टकराने के बाद बस अनियंत्रित हो गई। बस रखौना पहुंची थी, तभी हाइवे पर एक सांड सामने आ गया। चालक ने बस रोकने की कोशिश की, लेकिन सांड को टक्कर मारते हुए बस डंपर में टकरा गई। सांड की मौके पर ही मौत हो गई। बस चालक नवगवा (प्रयागराज) निवासी विनोद कुमार पटेल और परिचालक प्रयागराज जिले के सिविल लाइन निवासी जितेंद्र, संदीप कुमार, हनुमानगंज निवासी अशोक सिंह, भेलूपुर (वाराणसी) निवासी संतोष साहनी, नैनी निवासी इब्राहिम अली, पहड़िया निवासी ममता देवी, कैंट निवासी पिंकी मिश्रा, संतोष कुमार, शहराराबाग (प्रयागराज) निवासी ...