रुद्रपुर, जून 12 -- रुद्रपुर। ओवरटेक करने के बाद बस से टेंपो को टक्कर लगने के बाद विवाद हो गया। आरोप है कि बस चालक ने टेंपो चालक पर चाकू से हमला करने का प्रयास किया। हालांकि मामले में पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। रुद्रपुर निवासी गोविंद साना ने बताया कि शुक्रवार सुबह उसका साथी टेंपो लेकर सिडकुल में सवारी लेने के लिए जा रहा था। सिडकुल सेक्टर नौ के पास एक बस ने ओवर टेक करते समय टेंपो को टक्कर मार दी। आरोप है कि टेंपो चालक के विरोध करने पर बस चालक ने बस से चाकू निकाल लिया और उसके साथी पर हमले कर प्रयास किया। यह भी पढ़ें- बस और टेम्पो की टक्कर के बाद विवाद वहीं मौके पर जुटी भीड़ ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। वहीं सीओ डीआर वर्मा ने बताया कि मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। यह भी पढ़ें- बीच सड़क पर पत्नी को लहूलुहान कर थाने प...