बस और कैंटर की भिड़ंत के मामले में मुकदमा दर्ज
हापुड़, मई 29 -- हाफिजपुर थाना क्षेत्र में 24 मई को वैष्णो देवी जा रही बस में पीछे से कैंटर ने टक्कर मार दी थी। इस हादसे में घायल हुए एक युवक का उपचार अभी भी दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है। चिकित्सकों को युवक का पैर काटना पड़ा था। नसीरपुर क्षेत्र के गांव नगला पिपरानी के श्याम सिंह ने हाफिजपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 24 मई को उसका भाई रामसरन व अन्य परिजन गांव के लोगों के साथ बस में सवार होकर तीर्थ यात्रा पर गए थे। यात्रियों को लेकर बस कुरुक्षेत्र, वैष्णोदेवी समेत अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना हुई थी। 24 मई की रात करीब तीन बजे थाना हाफिजपुर क्षेत्र में ग्राम इमटौरी कोल्ड स्टोरेज के पास यात्रियों के लघुशंका के लिए बस सड़क किनारे रोकी गई थी। इसी दौरान पीछे से आए कैंटर चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.