बस और कार में भिड़ंत, दंपति घायल
बिहारशरीफ, मई 2 -- बस और कार में भिड़ंत, दंपति घायल चेवाड़ा, निज संवाददाता। एनएच 333 पर वसंत गांव पास यात्री बस और कार की टक्कर में कार पर सवार जमुई जिले के सिंकदरा थाना क्षेत्र के रहने वाले अविनाश कुमार और उनकी पत्नी लीली कुमारी जख्मी हो गये। ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को चेवाड़ा सीएचसी में भर्ती कराया गया है। दंपति अपनी कार से गया जा रहे थे। इसी दौरान शेखपुरा की ओर से आ रही यात्री बस से कार की टक्कर हो गयी। चेवाड़ो थाने की पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। (चेवाड़ा से संजीव कुमार)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.