बस और कार में टक्कर एक की मौत, दूसरा घायल
भागलपुर, अगस्त 3 -- नवगछिया, निज संवाददाता। रंगरा थाना क्षेत्र के एक ढाबा के पास एनएच-31 पर रविवार की अहले सुबह बस और कार की आमने-सामने की टक्कर में कार चालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि मृतक के बगल में बैठी उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान बेगूसराय के मंझौल निवासी शंकर कुमार (60 वर्ष) पिता सुरेश प्रसाद सिंह के रूप में हुई, जबकि घायल डॉ. अंशुल (25 वर्ष) उनकी बेटी है। घायल लड़की एमएस की पढ़ाई कर रही है। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद कार में सवार लोग अंदर ही फंस गए। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला और तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.