मुरादाबाद, फरवरी 19 -- काशीपुर-मुरादाबाद हाईवे पर कोतवाली क्षेत्र के रामू वाला गणेश के निकट रोडवेज और कार की टक्कर में तीन महिलाओं सहित 6 लोग घायल हो गए, वहीं एयर बैग खुलने से कार चालक बाल बाल बच गया। जनपद रामपुर के थाना स्वार के गांव सैद नगर निवासी मुहम्मद नबी पुत्र गुलाम नबी का परिवार ठाकुरद्वारा नगर में गमी में शरीक होने के लिए कार से गुरुवार की दोपहर आ रहा था। कार कोतवाली क्षेत्र के गांव रामूवाला गणेश के निकट पहुंचा तो विपरीत दिशा ठाकुरद्वारा से मुरादाबाद जा रही रामनगर डिपो की रोडवेज बस से आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में मोहम्मद नबी पुत्र गुलाम नबी, पत्नी नरगिस जहां, बिल्किस जहां पत्नी अफसर अली, जायरा की पत्नी अकबर अली, कफ़ील और मासूम अली घायल हो गए,वहीं कार का एयरबैग खुल जाने से कार का चालक शाहिद हुसैन बाल -बाल बच गया। घायलों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.