जमशेदपुर, जनवरी 1 -- जमशेदपुर। जुगसलाई में टाटा पिगमेंट गेट के पास एक ऑटो और बस में आमने-सामने टक्कर हो गई। इससे ऑटो चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है जबकि ऑटो क्षतिग्रस्त स्थिति में सड़क किनारे पड़ी है। बताया जाता है कि बस और ऑटो में टक्कर और चालक के जख्मी होने की सूचना पाकर पीसीआर गश्त ड्यूटी पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और जख्मी चालक को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा है। दूसरी ओर बस को रोक कर जुगसलाई पुलिस को घटना की जानकारी दी ताकि, आगे की कार्रवाई हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...