बस और ई-रिक्शा में टक्कर, एक घायल
बस्ती, मई 22 -- नगर बाजार। थानाक्षेत्र में गुरुवार को फुटहिया ओवरब्रिज के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात बस और ई-रिक्शा के बीच हुई टक्कर में ई-रिक्शा चालक घायल हो गया। एक अज्ञात स्कूल बस तेज गति से आ रही थी। इसी दौरान फुटहिया ओवरब्रिज के पास जैसे ही ई-रिक्शा पहुंचा, पीछे से आ रही बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ई-रिक्शा सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने दौड़कर घायल चालक पिंटू निवासी गोटवा को ई-रिक्शा से बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।बताया जा रहा है कि टक्कर मारने के बाद बस चालक वाहन सहित मौके से भाग गया। यह भी पढ़ें- कार की टक्कर से ई-रिक्शा पलटी, तीन घायल वहीं फुटहिया चौकी इंचार्ज ने बताया कि अभी तक मामला पुलिस के संज्ञान में नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.