हजारीबाग, फरवरी 3 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि हजारीबाग से मानवता को झकझोर देने वाल घटना सामने आई है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ग्राम हुटपा निवासी बस एजेंट मकसूद आलम का अपहरण कर जंगल में ले जाकर बेरहमी से पिटाई और अमानवीय यातना दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। गंभीर रूप से घायल मकसूद आलम का फिलहाल शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।जानकारी के अनुसार मकसूद आलम राजधानी बस रांची गिरिडीह रूट में एजेंट के रूप में काम करता है। कुछ दिन पहले पोस्ट ऑफिस मोड़ के पास उसने एक युवक और युवती को लोकल सवारी बताकर बस में बैठाने से मना कर दिया था। इसी बात से नाराज युवक ने उसे अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। बाद में यह विवाद हिंसक रूप ले बैठा। भुक्तभोगी का आरोप है कि 15 से 20 युवकों ने उसे जबरन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.