मुजफ्फरपुर, मार्च 10 -- गायघाट,एक संवाददाता। एनएच 27 पर बेरुआ चौक के पास सोमवार अहले सुबह बस और एंबुलेंस के बीच टक्कर हो गई। इसमें एंबुलेंस चालक बाल-बाल बच गया। एंबुलेंस में चालक के अलावा कोई और नहीं था। स्थानीय लोगों ने चालक को बाहर निकाला। एंबुलेंस चालक पंजाब के जालंधर निवासी साहिल कुमार ने बताया कि वह जालंधर से एक व्यक्ति का शव लेकर मधुबनी जिले के राजनगर गया था। शव पहुंचाने के बाद वापस लौट रहा था। इसी दौरान बेरुआ चौक के पास एक कंटेनर ओवरटेक करने लगा। उसी समय आगे चल रही बस ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इस बीच अनियंत्रित होकर बस से एंबुलेंस टकरा गई। गनीमत रही कि एंबुलेंस में लगा एयरबैग खुल गया, नहीं तो जान जा सकती थी। थानेदार राजा सिंह ने बताया कि क्षतिग्रस्त एंबुलेंस को एनएच से हटाकर यातायात सुचारू रूप से बहाल करा दिया गया है। छानबीन की जा र...