सीवान, मार्च 23 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कचहरी ढ़ाला के समीप सोमवार की सुबह बस से उतरने के बाद एक यात्री की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गयी। मृत यात्री गुठनी थाना क्षेत्र के कोढ़वलिया गांव निवासी स्व. कन्हैया नाथ तिवारी के पुत्र कृष्णकांत नाथ तिवारी हैं। मौत की खबर मिलने के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। सदर अस्पताल में मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि कृष्णकांत सिंह नौकरी से रिटायर होकर गांव पर रहते थे। इधर नलजल योजना से जुड़े थे। सोमवार को मीटिंग में शामिल होने के लिए घर से जिला मुख्यालय के लिए निकले थे। बस जैसे ही कचहरी ढ़ाला के समीप पहुंची कि ढ़ाला बंद होने के कारण वह पहले ही उतर गए। बस से उतरने के दौरान इनकी तबीयत अचानक बिगड़ गयी। जबतक कोई कुछ समझ पाता कि वे सड़क पर गिर गए। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.