गोरखपुर, अप्रैल 12 -- खोराबार, हिन्दुस्तान संवाद। गोरखपुर डिपो से देवरिया के लार जा रही एक अनुबंधित बस रविवार सुबह खोराबार क्षेत्र में अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। हालांकि चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया और बस में सवार यात्री व बाइक सवार बाल-बाल बच गए।सुबह करीब 8:30 बजे बस वनस्पति माता मंदिर के पास इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के सामने पहुंची थी। इसी दौरान पेट्रोल पंप से तेल भरवाकर एक बाइक सवार अचानक सड़क पार करने लगा। उसे बचाने के प्रयास में बस चालक ने वाहन मोड़ा, जिससे बस अनियंत्रित होकर सड़क के बाईं ओर उतर गई। बस में करीब 15 यात्री सवार थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। बस चालक नरसिंह यादव ने बताया कि बाइक सवार अचानक सामने आ गया था, जिसे बचाने के लिए बस मोड़नी पड़ी। घटना के बाद...