रिषिकेष, जनवरी 27 -- यात्रा बस अड्डे पर नगर निगम की पार्किंग से एक युवक ने लोडर वाहन की बैटरी चोरी कर ली। वाहन मालिक ने इसकी शिकायत पुलिस से की। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बैटरी बरामद कर ली है। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट ने मंगलवार को उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट के मुताबिक सुख मनप्रीत निवासी चंद्रेश्वरनगर, ऋषिकेश ने शिकायत दी। बताया कि 25 जनवरी को उनका लोडर वाहन यात्रा बस अड्डे पर नगर निगम की पार्किंग में खड़ा था। अगले दिन आकर देखा तो वाहन से बैटरी गायब थी। कोतवाल ने बताया कि जांच-पड़ताल में चोरी की घटना में अभिषेक कल्याण निवासी बापूग्राम ऋषिकेश संलिप्त मिला। आरोपी को शहर से गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर बैटरी भी बरामद कर ली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.